गोंडा, सितम्बर 10 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज (गोंडा) । तरबगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित माझा क्षेत्र में पशुओं के चारे का संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को ऐली परसौली बाढ़ चौकी पर पशुपालन विभाग की ओर से भूसा वितरण किया गया। वितरण के दौरान ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।बाढ़ के चलते ऐली परसौली समेत आसपास के कई गांवों के खेत और रास्ते पानी में डूबे हैं। इससे पशुपालकों के सामने मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीण लगातार भूसा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वितरण के दौरान कुछ लोगों को बार-बार भूसा दिया गया, जबकि बड़ी संख्या में जरूरतमंद पशुपालक अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: भूसा वितरण में पक्षपात का आरोप, सैकड़ो...