गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। खरगूपुर गांव में रविवार के देर रात विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना गरमा गया की एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों के गोली लगने और मारपीट मे घायल हो जाने की सूचना है। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के तरफ से भी हवाई फायरिंग की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा, फायरिंग समेत जानलेवा हमले का क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष की तहरीर पर विहिप नेता शारदाकान्त पाण्डेय समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अमरकान्त पाण्डेय के तहरीर पर दिनेश कुमार पांडेय समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है。 यह भी पढ़ें- Gonda News: जमीन पर कब्जे को लेकर आधी रात बवाल, फायरिंग म...