गोंडा, जुलाई 24 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे से दो भाइयों की पिटाई कर घायल कर दिया गया। सुसगवां के बाल गोविंद पुरवा निवासी विष्णु ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के सतपाल, इनका भाई राम सजन, बहन तानिया व मां श्रीमती ने उसके घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में उसके भाई नरेंद्र को गंभीर चोंटे लगने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि दो महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध हमला व धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...