Gonda News: भूमि विवाद में दबंगों ने बाप- बेटे को किया लहूलुहान
गोंडा, जुलाई 22 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बैरिया मधईपुर गांव में मंगलवार देर शाम को भूमि विवाद और रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बैरिया गांव निवासी विजय मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा का पड़ोसी पक्ष शिव राज मिश्रा से भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गुट बनाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय मिश्रा और उनके पुत्र मोती लाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल व बेहोश हो गए। च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.