गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भगोहर गोपाल पुरवा निवासी पुष्पा पत्नी माता प्रसाद ने थाने पर तहरीर दी है। रविवार शाम को जमीन के विवाद को लेकर रामगोपाल गोस्वामी, पराग दत्त गोस्वामी, उमेश गोस्वामी और पत्नी मंतूरा ने सहन पर आकर उसे व लड़के सत्य प्रकाश गोस्वामी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारापीटा तथा दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...