गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुर बानेपुर निवासी अनामिका ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे भूमि विवाद को लेकर गांव की ही तारावती, पुत्री लक्ष्मी, बहू पूनम व अनिल की पत्नी ने उसकी सास मोहिनी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा। यही नहीं आरोपियों ने दोबारा मारने-पीटने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, अभद्रता, पांच पर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...