गोंडा, नवम्बर 4 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत तरबगंज के रामापुर में 26 बिस्वा भूमि के दोहरे बैनामे का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित महिला ने कोर्ट में शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर तरबगंज थाने में कूट रचना, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। भूमि से जुड़ा यह मामला रामापुर का है। गांव निवासी शायरुन निशा पत्नी फारुख का आरोप है कि उसने 30 अगस्त 2019 को गांव की ही एक गाटा में 26 बिस्वा जमीन नंदकुमार, शिवकुमार पुत्रगण भवानी प्रसाद तथा पंकज, नीरज व अजय पुत्रगण लक्ष्मण प्रसाद से बैनामा लिया था। दाखिल-खारिज होने के बाद उसका नाम खतौनी में दर्ज हो गया। महिला के मुताबिक जब वह अपनी जमीन पर जुताई-बुवाई करने गई तो गांव के ही अब्बास अली पुत्र अब्दुल हसन ने रोक दि...