गोंडा, सितम्बर 20 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित शनिवार सुबह दीवानी परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।कोतवाली देहात क्षेत्र के भगहर बुलंद गांव निवासी पवन कुमार का आरोप है कि उसकी करीब साढ़े तीन बीघे भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। भूमि पर कब्जे को लेकर वह काफी समय से अधिकारियों के यहां शिकायत कर रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह नाराज था। यह भी पढ़ें- Gonda News: भूमि कब्जेदारी की शिकायत को लेकर टंकी पर चढ़ा पीड़ित, मचा हड़कंप शनि...