गोंडा, अगस्त 23 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर में विगत 10 दिनों से चल रहे झूलेलाल महोत्सव में महा आरती के साथ आरती पूजा का समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान झूलेलाल की आरती के बाद लाल साईं का पंजड़ा गान हुआ। इसके बाद झूलेलाल के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने 'आओ लाल-झूलेलाल' के जयकारे लगाए। अंत में सभी ने पल्लव लेकर अरदास की और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।      सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि आयोजन में समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, श्री झूलेलाल धर्मार्थ समिति अध्यक्ष अनिल कलानी, मथुरा दास लधानी, जगदीश रायतानी, दिनेश कुमार ठक्कुर, कैलाश रायतानी, भाजपा नेता राजेश रायचंदानी, कैलाश लधवानी, प्रेम मनध्यान, मुकेश धनकानी, ओमी ठक्कुर, उमेश चुंगलानी, विजय वाधवान...