गोंडा, अगस्त 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सावन मास में छठी बार गोनार्द लॉन में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा व पार्वती पूजन के षष्ठम दिवस कथा व्यास संत रविशंकर ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और अवतारों का वर्णन किया। बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार की ओर से आयोजित कथा में उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के किसी एक स्वरूप या भाव को भी जीवन में आत्मसात करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। महाराज ने अवधूत, किरात और नीलकंठ अवतार की कथा सुनाई। साथ ही सद्योजात, तत्पुरुष, वामदेव, ईशान और अघोर स्वरूपों की महिमा बताई। समुद्र मंथन प्रसंग के माध्यम से शिव को जल, दूध व औषधियां अर्पित करने का महत्व समझाया। यह भी पढ़ें- Gonda News: नंदी उत्सव में गूंजा शिवभक्ति का संदेश भीमाशंकर और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा भी ...