गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में लंबे समय से चल रहे संसाधनों के संकट के बीच कुछ राहत जरूर मिली है। अस्पताल में ब्लड बैग, एबीडी लिक्विड और बीटाडीन लिक्विड की आपूर्ति हो गई है, जबकि कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। इससे मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अस्पताल अभी पूरी तरह समस्याओं से नहीं उबर पाया है। रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे प्लेट का संकट अब भी बना हुआ है। प्लेट उपलब्ध न होने से मरीजों की एक्सरे जांच प्रभावित हो रही है। मरीजों को मोबाइल में रिपोर्ट दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: ब्लड बैग-बीटाडीन की आपूर्ति, एक्सरे प्लेट व एआरवी का संकट बरकरार मोबाइल न होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अला...