गोंडा, सितम्बर 9 -- Gonda News: रुपईडीह। गौसिहा के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत 36 मेधावी छात्र छात्राओं को बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हनुमंत लाल मिश्रा ने स्टडी टेबल वितरित किया। जिसे पा कर सभी छात्र काफी प्रसन्न दिखे। ग्राम पंचायत संचालित प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा, मल्लापुर,गौसिहा व कंपोजिट विद्यालय में स्टडी टेबल पाकर सभी छात्र प्रसन्न दिखे। इसमें बीडीओ शशांक कुमार सिंह, पंचायत सचिव रमेश कुमार, प्रधानाध्यापिका प्रियंका पांडेय, प्रीति यादव, अंजू यादव, नंदनी देवी, मुकेश वर्मा, अपूर्वा अग्रवाल, अंजलि गोस्वामी, राम प्रकाश राव, मीरा देवी, अखंड श्री सिंह, पूनम द्विवेदी, प्रदुम शुक्ला, श्रुति त्रिपाठी, शिवानी, सुमन लता, कृपाराम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...