गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। स्कार्पियो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सीएचसी इटियाथोक में चल रहा है जो खतरे से बाहर बताए जा रहे है। घटना मंगलवार की दोपहर बेंदुली गांव के मोड़ के पास की है। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर ग्राम बेंदुली मोड़ के पास सगे भाई मुरारी वर्मा (32) और मूरत वर्मा (26) की मोटरसाइकिल को इटियाथोक से आ रही स्कार्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार कर काफी दूर तक घसीट ले गई। ग्राम बेंदुली के दोनों भाई मोटरसाइकिल से किसी काम से घर से इटियाथोक बाजार के लिए निकले थे। गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचते ही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर वाहन को रोक घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ...