गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने जिले में तैनात शिक्षा मित्रों की दो प्रमुख समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने मंगलवार को दोनों अधिकारियों को अलग-अलग पत्र भेजे। वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि 14 अगस्त 2014 को करीब एक हजार और 20 मई 2015 को करीब 1100 शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन किया गया था। इस दौरान उनके खातों से 87 रुपये प्रतिमाह बीमा राशि की कटौती की गई थी। संघ ने समायोजित शिक्षा मित्रों से काटी गई बीमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पत्र की प्रति जिलाधिकारी और बीएसए को भी भेजी गई है। वहीं, बीएसए को भेजे पत्र में संघ ने अगस्त 2026...