गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: खोरंहसा। झंझरी के बीईओ मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय माफीदार पुरवा व पाण्डेय पुरवा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से हिन्दी व अंग्रेजी की किताबे पढ़वाईं। गणित के प्रश्नों को बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर हल करवाकर शिक्षा के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने एमडीएम, डीबीटी, ईको कलब, पौधारोपण की भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि एमडीएम मीनू के अनुसार ही बनना चाहिए। शिक्षक डायरी भरे जाने, रंगाई-पुताई, कम्पोजिट ग्रांट के खर्च पर भी शिक्षकों से सवाल जवाब किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...