गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा। बीईओ परसपुर नूतन जायसवाल ने मंगलवार को विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर पहुंची। बीईओ ने शिक्षण कक्ष में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके ज्ञान को परखा। उन्होंने नामांकन, छात्र उपस्थिति, मिशन कायाकल्प, इको क्लब, मीना मंच, डीबीटी और विद्यालय में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी और सहायक अध्यापक महेश कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...