Gonda News: बिसुही नदी के पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगलनगर के बाद वीरपुर भोज के पास बिसुही नदी के पुल पर रेलिंग न होने एवं पुल पर पानी का तेज बहाव होने के चलते बीते दिवस एक छात्र नदी में डूब कर मौत हो गई। इससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि पुल की रेलिंग दुरुस्त कराकर लोगों की सुरक्षा के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। वीरपुर भोज और मंगल नगर के पुल की दूरी करीब एक किलोमीटर की है। दोनों पुल पर रेलिंग ना होने एवं बरसात में पानी का भहाव तेज हो जाने से छात्र के डूबकर मौत होने से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है और लोग काफी भयभीत है। स्थानीय लोगों ने दोनों पुल पर रेलिंग बनाए जाने एवं पुल के मरम्मत किए जाने की मांग सांसद ,विधायक से लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों से की परंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.