गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: धानेपुर। भाकपा (माले)के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेहनौन उपकेंद्र पर अघोषित बिजली कटौती व अवैध वसूली समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए राजीव सिंह की अगुवाई में एसडीओ को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसमें अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने के साथ, नियमित तौर पर बिल मुहैया कराने, खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने समेत कई मांगें की गई हैं। इस दौरान जिला प्रभारी जमाल खान,जैसराज, सदानन्द गिरि, गंगाराम गिरि, कृष्ण नरायन वर्मा, शोभाराम वर्मा, अर्जुन वर्मा व पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...