Gonda News: बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था से तीस हजार उपभोक्ताओं को राहत
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। शहर के आंबेडकर चौराहा उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से पैदा हुआ बिजली संकट फिलहाल टल गया है। हालांकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे 30 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बहाल कर दी है। बुधवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, पोर्टरगंज समेत क्षेत्र के कई मोहल्लों की करीब 30 हजार आबादी अंधेरे में चली गई थी। विभाग ने झंझरी उपकेंद्र सहित अन्य उपकेंद्रों से लोड लेकर सभी फीडरों को वैकल्पिक तौर पर चालू किया है। गनीमत यह रही कि इन दिनों मौसम ठंडा होने और बिजली का लोड कम होने से यह वैकल्पिक जुगाड़ सफल हो गया। विभागीय अभियंताओं के अनुसार भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह दूसरे उपकेंद्र से लोड लेकर पूरे शहर की आपूर्ति चलाना नामुमकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.