Gonda News: बारिश से पिछड़ सकती है रबी फसलों की अगेती बुवाई
गोंडा, नवम्बर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मौसम में आए बदलाव और लगातार बारिश ने किसानों की रबी फसलों की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है। जिले में एक माह के भीतर दो बार हुई बारिश के कारण रबी सीजन की फसलों की अगेती बुवाई पिछड़ने की आशंका है। हालांकि ऊंचे इलाकों के खेतों में एक सप्ताह के बाद बुवाई शुरू होने की बात बताई जा रही है। खेतों में नमी अधिक होने से किसान अभी जुताई नहीं करा पा रहे हैं। इसका असर गेहूं के साथ दलहन और तिलहन की बुवाई पर भी पड़ सकता है। अगेती बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को अब मौसम साफ होने और खेतों के सूखने का इंतजार है। दरअसल, खरीफ फसलों की कटाई के बाद किसान रबी की खेती की तैयारी में जुट गए थे। धान की कटाई के बाद खाली हुए खेतों में गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों की बुवाई की जानी है। इसके लिए किसानों ने खेतों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.