गोंडा, अक्टूबर 11 -- Gonda News: वजीरगंज। बारिश के बाद अयोध्या-गोंडा हाइवे की हालत बदहाल हो गई है। बरसात में से डुमरियाडीह, राजा सगरा, बालेश्वरगंज से वजीरगंज तक सड़क बुरी तरह टूट गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। चंदापुर, अनभुला सहित कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। वजीरगंज कस्बे में थाने के सामने, झिलाही मोड़ के पास सड़कों पर बड़े - बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहें हैं ।स्थानीय लोगों ने हाइवे की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...