गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: गोण्डा,संवाददाता। गोंडा में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। डीएम प्रियंका निरंजन की अनुमति के बाद जिले के कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। हालांकि परिषदीय विद्यालयों में पहले से पहुंचे बच्चों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराने के बाद सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए गए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में उपस्थित बच्चों को पहले मध्यान्ह भोजन कराया जाए, उसके बाद ही उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द कर सुरक...