गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मानसून शनिवार को भी जिले पर मेहबान रहा। बीती रात से शनिवार शाम के बीच कई बार बारिश की फुहारें पड़ी। बीते 48 घंटों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने भी राहत महसूस की। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रशासन के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में जिले में 36 मिमी बारिश हुई है। बीते तीन दिनों से मानसून जिले पर मेहरबान बना हुआ है। शनिवार को दिन में भी आसमान पर घने बादल छाए रहे और रह रह कर बारिश की रिमझिम फुहारें भिगोती रहीं। यह भी पढ़ें- Mau News: लंबे इंतजार के बाद मानसून मेहरबान, किसानों के चेहरे खिले बारिश के असर से तापमान कम हो गया और दिन खुशनुमा बना रहा। जबकि रात का तापमान भी पर...