गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र सेहरिया निवासी कुलदीप सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते 21 जून को देर शाम बाबा कुट्टी तुर्काडीहा से अपने घर आ रहा था। रास्ते में उदयपुर टावर के पास बाइक हटाने के लिए कहने पर गांव के गौरी मौर्या, शिवकुमार मौर्या ने मिलकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारापीटा तथा दुबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बेवजह सड़क किनारे खड़े किशोर को पीटा यह भी पढ़ें- Mohoba News: बाइक सवार का रास्ता रोक दबंगों ने बोला हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...