गोंडा, अक्टूबर 17 -- Gonda News: खरगूपुर। बाइक की टक्कर से सहायक पोस्टमास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास खरगूपुर डाकघर से वापस पिपरा भोधर गांव जा रहे साइकिल सवार सहायक ब्रांच पोस्टमास्टर रामविलास शुक्ल(50) को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल पोस्ट मास्टर को उनके परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। अधीक्षक डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...