Gonda News: बस से गिरते हुए अचेत हुआ यात्री, मौत
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: वजीरगंज। कस्बे में बस से उतरने के बाद अचानक अचेत होकर गिरे व्यक्ति को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल खालिद उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी दरगाह शरीफ जिला बहराइच के रूप में हुई। उसके पास से मिली मोबाइल से पत्नी ने पहचान की। बात करने पर पत्नी ने बताया कि अब्दुल खालिद चार दिन पहले अपनी बहन के घर आजमगढ़ गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सीएचसी पहुंचने से पहले मरीज की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.