Gonda News: बदहाल सड़क के मरम्मत की मांग डीएम से
गोंडा, जुलाई 29 -- Gonda News: कटरा बाजार। ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मजरा अशोकवापुर में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। गांव निवासी दीप नारायण शुक्ला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की एक मात्र सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह सड़क दुबहा बाजार से होकर अशोकवा पुर गांव तक जाती है और पूरे गांव के लोगों के आवागमन और निकास का एकमात्र रास्ता है। सड़क पर लगा खड़ंजा पूरी तरह उखड़कर धंस चुका है जिससे पूरी सड़क गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ में तब्दील हो गई है। बरसात के मौसम में इस सड़क की हालत और भी बदतर हो जाती है गांव से निकलने वाले ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और क्षेत्रीय विधायक से इस सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.