गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। साहित्यिक संस्था बज्मे शामे ग़ज़ल की ओर से अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी, मोहल्ला बालूगंज में विशेष शोक गोष्ठी आयोजित की गई। गणेश तिवारी नेश की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का संचालन याकूब सिद्दीक़ी अज़्म ने किया। उन्होंने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के महामंत्री मुजीब सिद्दीक़ी ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इस्लामी विद्वान, लेखक एवं पत्रकार तथा लखनऊ के नदवा अरबी कॉलेज के प्रबंधक मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अज़ीम शख्सियत बताया। साबिर अली गुड्डू ने अभिनेता एवं समाजसेवी नाना पाटेकर के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। याकूब सिद्दीक़ी अज़्...