गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रशासन ने शनिवार को खोडारे थाना क्षेत्र में संयुक्त प्रवर्तन दल के साथ विशेष अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों की सघन जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले तीन स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय को जांच में दो वाहन फिटनेस विहीन, एक वाहन का परमिट समाप्त और एक वाहन बिना पंजीकरण के संचालित मिले।अधिकारियों ने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र का गहन परीक्षण किया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- दो स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज बच्चों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर...