गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। फोरलेन हाइवे पर महेशपुर गांव के पास सोमवार के देर रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सरयू घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल, अयोध्या पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मेडिकल कालेज मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास कोई पह...