गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: गोण्डा। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मोहम्मद रियाज को ज्ञापन सौंपा। इसमें सीएचओ के साथ फार्मासिस्ट की अनिवार्य तैनाती, संविदा फार्मासिस्टों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती और सभी उपकेंद्रों पर पद सृजन की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अंशुमान मिश्रा, संजय अवस्थी, सनत कुमार पांडे, गोपाल साहू, आदर्श शुक्ला, अनुराग तिवारी, अंकित तिवारी, बृजभूषण पांडेय, विशाल शुक्ला, राजू विश्वकर्मा, महेश साहू, आलोक मिश्रा, हिमांशु शुक्ला शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...