Gonda News: प्रधान के परिजनों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ाया
गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने ग्राम प्रधान/प्रशासक के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि लाठी-डंडा और सरिया लेकर पहुंचे आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए परिवार के लोगों को दौड़ा लिया। घर की महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्रधान के पिता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी राम गरीब पांडेय ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के राजमणि पांडेय, दयालपुर निवासी कुलदीप पांडेय, संदीप, अमनदीप पुत्रगण अवधराज पांडेय, संदीप पांडेय पुत्र रामगोपाल पांडेय और प्रियांशु पांडेय उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडा व सरिया से लैस थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.