गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। थानाक्षेत्र में हथियागढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत गांव में प्रतिबंधित पशु को क्रूरतापूर्ण मारते-पीटते हुए ले जाने के आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर बुधवार देरशाम हिंदू संगठनों ने करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। विरोध-प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों की मान-मनौव्वल और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता माने। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हथियागढ़ चौकी अंतर्गत बुधवार की रात का है। ढोढ़ऊपुर निवासी गौ रक्षा प्रमुख सुरेश सोनी के अनुसार बुधवार शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि कुछ लोग खोड़ारे की ओर से मवेशी लेकर आ रहे हैं। सूचना पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घेराबंदी की, लेकिन आरोप है कि संदिग्ध व्यक्ति मवेशी को पेड़ से बांधकर मौके से फरार हो गए।...