गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: धानेपुर। वन महोत्सव के अवसर पर समर्थ जन सेवा संस्थान की ओर से धानेपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आरएसएस के खण्ड कार्यवाह राम प्रकाश, राहुल शुक्ला, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। इस लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौध लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...