Gonda News: पौधे चरने से रोकने पर वनकर्मी से अभद्रता, मुकदमा
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: वजीरगंज। टिकरी रेंज के वन कर्मी अजय कुमार ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक उसने बीते रविवार को गणेशपुर बीट के करदा रोपे गए पौधे में कुछ भैंसों को चरते हुए देखकर उन्हें डंडा लेकर भगाना चाहा। इसी बीच गुलाब सिंह व उसके पुत्र प्रिंस सिंह निवासी रमईपुर ने अपने चार साथियों के साथ उससे धक्का मुक्की की। साथ ही जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारने को दौड़ा लिया। विपक्षियों ने उसकी बाइक क्षतिग्रस्त की व सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दो नामजद, चार अन्य अज्ञात सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.