Gonda News: पैसा पूरा चुकाया, फिर भी नहीं लौटाए सोने के जेवर
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। गिरवी रखे सोने के जेवर की पूरी रकम चुकाने के बाद भी आभूषण वापस नहीं मिलने का मामला सामने आया है। कोंचा कासिमपुर निवासी यदुनाथ शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि भुगतान पूरा होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति जेवर लौटाने को तैयार नहीं है। पांच दिन पहले शिकायत दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित ने अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 12 मार्च 2024 को करीब 10 ग्राम 470 मिलीग्राम वजन के सोने के आभूषण गिरवी रखकर 25 हजार रुपये लिए गए थे। पीड़ित का दावा है कि पूरी रकम वापस कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद जेवर अपने कब्जे में रखे गए हैं। पीड़ित ने कहा कि भुगतान पूरा होने के बाद समझौते के अनुसार आभूषण वापस किया जाना था। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.