Gonda News: पैमाइश के दौरान गला दबाने के मामले में पांच के विरुद्ध मुकदमा
गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। भूमि की पैमाइश के दौरान पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव के रहने वाले हरीराम सिंह ने बताया कि नवाबगंज के शहरी क्षेत्र में उनकी कुछ जमीन है। जिसकी बीते 20 अगस्त को राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश व किलाबंदी कराई जा रही थी। इसी दौरान गांव के श्रीराम, बलराम और लुसुरा देवी के साथ चौखड़िया के पूरे मेठिया गांव निवासी सुनील तथा खोदई ठेला वाला मौके पर पेट्रोल से भरा केन लेकर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए आग लगाने का प्रयास किया।जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल से भरा केन छीनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.