गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के मदरही-सोनौली मोहम्मदपुर गांव में बुधवार को एक अधेड़ का शव नाले के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। वह बीते 5 सितंबर से घर से लापता थे और 15 सितंबर को उनके बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, अंशुमन यादव पुत्र ओमप्रकाश उर्फ उधम यादव निवासी मदरही-सोनौली मोहम्मदपुर ने थाने में सूचना दी कि उसके पिता ओमप्रकाश यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह 5 सितंबर को घर से बिना बताए चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Bahraich News: गुमशुदा अधेड़ का पेड़ से लटका मिला शव बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजन...