Gonda News: पेड़ में हिस्सा मांगने पर दंपति ने महिला को पीटा, केस
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। पेड़ में हिस्सा मांगने को लेकर महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर ग्रंट के सुख्खा लोनियन पुरवा की प्रेमा पत्नी ज्वाला प्रसाद के मुताबिक गांव में स्थित एक पेड़ में उसका चौथाई हिस्सा है। आरोप लगाया है कि विपक्षी ने जबरन पेड़ काटकर पूरी लकड़ी काटकर रख लिया है। इस पर जब उसने अपने हिस्से की लकड़ी देने को कहा तो इस पर नाराज विपक्षियों ने गाली-गलौज देते हुए मूका थप्पड़ और लाठी डंडे से मारा-पीटा, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.