गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के कोतवाली इटियाथोक के नौशहरा के गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत परसिया बहोरीपुर के मजरा नौशहरा (चिर्रहवा) निवासी अर्जुन (21) पुत्र मोतीलाल रविवार रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया। युवक देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगो ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए निकले ग्रामीण ने गांव से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका देखा। यह भी पढ़ें- युवक का पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव जिसकी शिनाख्त अर्जुन के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्य...