गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आयुक्त कार्यालय स्थित महाराजा सुहेलदेव सभागार में मंगलवार को मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में चारों जिलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की पेंशन तथा सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों को सेवानिवृत्त के एक माह के भीतर ही सभी देयों का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सभी कागजात समय से तैयार कर लिए जाएं। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- Hapur ...