गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 08 जुलाई को पीड़ित ननकऊ निवासी ग्राम इन्द्रापुर जयनगरा ने सूचना दी कि सात जुलाई को उसकी ग्राम सभा का अमित पाठक पुत्र पप्पू पाठक उनके घर में पीछे से घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया है। एक दिन पूर्व भी उसके घर में घुसकर चोरी किया था। जिसकी विडियों रिकार्डिंग मोबाइल में मौजूद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरोपी अमित पाठक पुत्र रामनिवास पाठक उर्फ पप्पू पाठक को गिरजा स्टेडियम सेमरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...