गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: तरबगंज/वजीरंगज। पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। श्रीधर पाठक के नेतृत्व में तरबगंज पुलिस ने गोली यादव उर्फ शिवराम पुत्र छांगुर यादव, अखिलेश यादव पुत्र गोली यादव उर्फ शिवराम निवासी सेझिया व शिवशंकर भारती पुत्र अगनू भारती निवासी पूरब पुरवा मुजेड़ को पकड़ा है। वहीं, वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि वारंटी संदीप कुमार निवासी बहादुरा वीरापुर को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र चौबे, उपनिरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...