गोंडा, अक्टूबर 11 -- Gonda News: छपिया (गोण्डा)। पुरानी रंजिश को लेकर मसकनवा हथियागढ गौराचौकी मुख्य सड़क पर मदनपुर गांव के पास रविवार भोर में चार पहिया वाहन से आये लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 33 वर्षीय भोला पांडेय घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ की उंगली और पीठ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । बाद में लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छपिया थाना क्षेत्र के सुमेरपुर नाकई बनकट निवासी भोला पांडेय रविवार भोर वह अपने भांजे सूरज मिश्रा और शिवम पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर गांव के पास पहुंचे थे। गोंडा जाने के लिए वे वहां रुके हुए थ...