Gonda News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग भी हुई पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, फायरिंग भी
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र में ठाकुरदास पुरवा के पास बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे भी चले। आरोप यह है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। गोली एक पक्ष के एक युवक के आंख के पास लगी है। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से गोली लगने से घायल युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। बुधवार को दोपहर में गोंडा -तरौला मुख्य मार्ग पर ठाकुर दास पुरवा के पास दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने से सड़क रणक्षेत्र बन गई । देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। यह देखकर आस पास के दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर दिया जबकि कुछ तो बंद कर चले गए। इस मारपीट में एक पक्ष के सुनील पासवान व अमित पासवान नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.