गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से मामले में पुलिस ने केस किया है। पीड़ित प्रेमनाथ शुक्ला ने तहरीर में आरोप लगाया कि अभिषेक, आयुष, अशोक और नीलम पत्नी अशोक निवासी रामपुर टेंगरहा ने अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में प्रेमनाथ, अंकित और नंदिनी को चोटें आई हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुराने मुकदमे की रंजिश में घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...