Gonda News: पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ी निवासी लक्ष्मी पत्नी रमेश सोनकर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के दौरान शनिवार शाम दददू सोनकर, प्रदीप सोनकर, किरण पत्नी बरखू सोनकर और बिंदा सोनकर ने गाली-गलौज करते हुए मुक्का, थप्पड़ और लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.