गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। बेलवा बाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते जगह - जगह पानी भरा हुआ है, जिससे सड़क खराब हो गई है। सड़क ठीक कराने के लिए सुभाष तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत बेलवा बाजार के सुभाष चंद्र तिवारी सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि ग्राम पंचायत बेलवा बाजार व बरी डीहा में जल निकासी की व्यवस्था न होने एवं गांव की सड़के टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। यही नहीं जल जीवन मिशन द्वारा गांव में पानी सप्लाई के लिए सड़कों को खोद दिया और मरम्मत नहीं कराई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...