Gonda News: पांच सौ यूनिट क्षमता वाले ब्लडबैंक में बचा सिर्फ 11 यूनिट खून
गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के परिसर में स्थापित ब्लडबैंक सूखने के कगार पर है। ब्लड के आठ ग्रुप में तीन ग्रुप का स्टाक शून्य हो चुका है। शेष पांचों ग्रुप के खून दो-दो, तीन-तीन यूनिट ही बचा है। स्थिति यह है कि पांच सौ की क्षमता वाले इस ब्लडबैंक में मात्र 11 यूनिट खून ही बचा है। कई ग्रुप का खून न होने के कारण मरीज व तीमारदार हलकान हैं। डिमांड लेटर लेकर ब्लडबैंक पहुंचने वाले मरीज व तीमारदार बिना खून पाए ही बैरंग वापस लौट जा रहे हैं। ब्लडबैंक में खून न होने के कारण जरुरतमंदों को खून के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ब्लडबैंक को भरे रखने की जिम्मेदारी एक दर्जन स्वयं सेवी निभा रही हैं। जिसमें सावन कृपाल रुहानी मिशन, संत निरंकारी आश्रम, लाइफ लाइन ब्लड सेवा समिति, डिप्लोमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.