गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक चंद्र पहाड़ी बाबा की 49वीं पुण्यतिथि मसकनवा में उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल समेत अन्य लोगों ने पहाड़ी बाबा के समाधि स्थल पर फूल माला के साथ चादर अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक पाठ भी किया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि युवाओं को पहाड़ी बाबा के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद ने कहा कि ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पहाड़ी बाबा के त्याग से प्रेरणा लें युवा: सांसद उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करन...